सारण में भाजपा ने विजय संकल्प के साथ चुनावी अभियान का किया शुभारंभ

अमनौर/मढ़ौरा : रविवार को स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के आवास पर अमनौर में आयोजित संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक से चुनावी अभियान का भाजपा ने विजय संकल्प के साथ शुभारंभ कर दिया.जिले भर से आयें एनडीए के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री व भाजपा के वरिष्ट नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि इस बार का लोकसभा का चुनाव दो ध्रुवों में बंटा हुआ है. एक विकास के ध्रुव है तो दूसरा विनाश का ध्रुव हैं. देश के सामने संकट हैं. मेरी लड़ाई सैनिको के शौर्य के प्रमाण मांगने वालो से है.. उन्होंने कहा कि हमारे विरोधियों के बयान को पाकिस्तानी चैनल अपने पक्ष में दिखा, हमे दुनिया के सामने लज्जित करने का काम करते हैं. एनडीए काम का ही हमारा हथियार हैं. जो सबका साथ सबका विकास और न्याय के साथ विकास से देश और प्रदेश का तेजी के साथ सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है. उन्होंने 2004 लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के अच्छे कामों के बाद भी लोगों ने उम्मीदवार देख मतदान किया था. जिस कारण सरकार नहीं बन पाई थी.इसका सिख लेते हुए ऐसी गलती दुबारा नहीं करे. और सभी भेदभाव भुला कर एनडीए के उम्मीदवार के पक्ष में मजबूती के साथ लग जाये. इस बार बिहार की सभी चालीसों सीट एनडीए की खाते में आ रही है. जिसके लिए जनता पहले से ही मन बना लिया है. श्री यादव ने इस दौरान राजीव प्रताप रूडी के जीत सुनिश्चत करने के विजय संकल्प के साथ चुनाव अभियान का शुभारंभ किया.

वहीं एनडीए के उम्मीदवार व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कार्यकर्ताओं को अपनी उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि सारण का विकास सड़क , बिजली और स्वास्थ के क्षेत्र में रिकार्ड तोड़ हुआ हैं. सड़को के नव निर्माण , जीर्णोद्धार , डबल डेकर फ्लाई ओवर , मेडिकल कॉलेज , गंगा नदी पर कई पुलों का निर्माण व स्वीकृति, पंचायत स्तर पर एंबुलेंस सहित भारत सरकार की योजनाओं में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और मुद्रा लोन, आयुष्मान भारत योजनाओं का लाभ व अन्य योजनाओं को अपनी उपलब्धि बताया. वहीं देश व प्रदेश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवटता की भी सराहना किया. उन्होंने कहा कि योजनाओं को जाति- धर्म से जोड़कर धरातल पर नहीं उतारते बल्कि आम अवाम और ग़रीबों को ध्यान में रखकर लागू किया जाता हैं. इस मौके पर पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश महामंत्री विनय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के जीत को नवीकरण करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरी.बैठक को संबोधित करने वालों में पूर्व विधायक कृष्ण कुमार मंटू, ज्ञानचंद मांझी , छोटेलाल राय , महिला मोर्चा की अध्यक्षा अणु सिंह, लोजपा के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह प्रमुख थे.वहीं इस दौरान राजद सहित अन्य दलों के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि व बिहार सरकार के मंत्री नन्दकिशोर यादव ने माला पहनाकर भाजपा में शामिल किया.बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश प्रासाद तथा मंच संचालक जगरन्नाथ ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय ने किया. इस मौके पर गणमान्य लोगों में भाजपा कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह , बंशीधर तिवारी, मंडल भाजपा अध्यक्ष संतोष सिंह शंभु प्रसाद सिंह, मनोज सिंह, ई .सतेय्न्द्र सिंह , भानुप्रताप सिंह, बलिराम तिवारी, अनिल सिंह, तुफान सिंह सहित एनडीए के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.