शौचालय के लिए घर के चौखट तक नगर प्रशासन,लोगों से कहा स्वस्थ नागरिक बनना है तो शौचालय बनाइये

मढ़ौरा (सारण) : महीने के 31 अगस्त तक नगर को ओडीएफ करने घोषणा के बाद से नगर प्रशासन का अभियान जोड़ो पर है I हर हाल में मिशन को पूरा करने को लेकर नगर प्रशासन वार्ड के घर घर पहुंच रही है I चयनित लोगों से शौचालय निर्माण को पूरा करने के लिए पूरा जोड़ लगा रही है I वार्ड 15 में मुख्य पार्षद ललन राय के साथ ईओ जमाल अख्तर अंसारी के साथ सभी पार्षद, कर्मी वार्ड के प्रत्येक लाभुक के घर तक पहुंचे और घर के भीतर तक जाकर शौचालय को देखा I

निर्मित हो रहे शौचालय का भौतिक निरिक्षण के साथ जिन्होंने अभी तक काम शुरू नहीं किया है उनसे एक दो दिन में काम शुरू करा लेने का वादा भी साथ साथ लिया I नगर पंचायत के इस अभियान से नगरवाशी भी प्रभावित है I अपने दरवाजे नगर प्रशासन के पहुंचने से वे उत्साहित हो रहे है तो नगर प्रशासन को भी अब लगने लगा है कि नगर पंचायत तय तिथि तक कम्पलीटओडीएफ घोषित हो जायेगा I
शौचालय बन गया लेकिन अधिकांश का छत एस्बेस्टस का
शौचालय बन गया लेकिन अधिकांश का छत एस्बेस्टस का मिल रहा है I ईओ जमाल अख्तर अंसारी ऐसे बने शौचालय के लाभुक को समझाते दिखे I ईओ ने कहा कि कई लोगों शौचालय सुन्दर बनाया है लेकिन शौचालय का छत एस्बेस्टस का बना लिया है I ऐसा करने से लाभुक का दुसरे किस्त का 4500 रुपये का राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है I लाभुक जल्दी अपने शौचालय का छत ढलाई का बनवा ले और राशि का भुगतान प्राप्त कर ले I
ईज्जत घर से बढाइये नगर पंचायत की शान
वार्ड के घर घर तक पहुंच रही नप कर्मी और पार्षद की टीम लोगों से ईज्जतघर का निर्माण करवाने के लिए प्रेरित कर रही है I मुख्य पार्षद खुद से शौचालय निर्माण कर लोगों से अपने नगर पंचायत की शान बढ़ाने में सहयोग करने का आह्वान कर रहे है I नगर पंचायत के इस अभियान को सभी पार्षदों का भी पूरा पूरा साथ मिल रहा है I एक साथ नप कर्मी,पार्षद और विकास मित्र को अपने दरवाजे पर देख लाभुक खुद से सबकों निर्माण कार्य समय से पहले पूरा कर लेने का वादा करने में देरी नहीं कर रहे है I
नप के अभियान को गति दे रहे है सभी पार्षद
नगर पंचायत के ओडीएफ अभियान को गति देने में सभी वार्ड के पार्षद भी अपना जोड़ लगा रहे है I सभी वार्ड के पार्षद नगर प्रशासन के साथ अभियान में शामिल होकर ओडीएफ के मुद्दे पर एक साथ खड़े है I सभी पार्षदों ने कहा कि नगर का ओडीएफ होना उनके लिए गौरव की बात होगी I सभी मिलकर प्रयास करेंगे और नगर क्षेत्र को गन्दगी से मुक्त कर स्वच्छ और स्वस्थ बनायेगे I अभियान में पार्षद रंजीत सिंह, जीतेन्द्र साह, अमरजीत कुमार, मनोज सिंह, पार्षद प्रतिनिधि रोहित भारद्वाज, विष्णु गुप्ता,राजू साह, सुदीश राय, रणधीर सिंह, पुरुषोतम सिंह, प्रमोद कुमार,मंटू कुमार, विकास कुमार, सुरेन्द्र कुमार,पहलाद कुमार, विकास मित्र सुमन नट, अर्जुन राम,अमित कुमार, शारदा देवी, गीता देवी, रानी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे I
साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा सारण
शौचालय के लिए घर के चौखट तक नगर प्रशासन,लोगों से कहा स्वस्थ नागरिक बनना है तो शौचालय बनाइये




Recent Comments