आनन्दपाल के एंकाउन्टर की सीबीआई जांच की मांग, दिया ज्ञापन
आज़ाद नेब
जहाजपुर 30 जून। राजपूत एंव रावणा राजपूत समाज ने आनन्द पाल के एंकाउन्टर की सीबीआई जांच की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी करतार सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन मे बताया गया की एंकाउन्टर की सीबीआई जांच करायी जाये,इसका वादा राज्य के गृह मंत्री लिखित मे दे। आंनन्दपाल की जब्त सम्पत्ति लौटाई जाये। ओर उसके परिवार पर लगे केसों को बिना शर्त हटाये जाये,परिवार को सुरक्षा दी जाये।
ज्ञापन देने वालो में रामसिंह,जयसिंह,रघुवीर सिंह,दिनेश सिंह,हनुमान सिंह,विष्णु सिंह,भुपेन्द्रसिंह,बज्रराजसिंह,दीपकसिंह मौजूद थे।