छपरा : कोरोना के बढ़ते प्रभाव तथा सोमवार के दिन कुछ प्राध्यापक को टेस्ट में पॉजिटिव पाया जाने की खबर को देखते हुए जेपीयू प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार के दिन बुलाया तथा कर्मचारियों का कोरोना जांच अभियान शुरू हुआ। जांच के दौरान परीक्षा विभाग के 2 कर्मचारी मनोज पांडेय एवं संजय कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। विश्वविद्यालय के अन्य कर्मचारियों को जैसे ही इन दोनों कर्मचारियों के पॉजिटिव आने की खबर मिली विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। तथा सभी कर्मचारी दहशत में आ गए।
बताते चलें कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देख कर के कुलसचिव ने एक आवश्यक बैठक बुलाई थी जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर कोरोना जांच कराया गया । इसमें सैकड़ों कर्मचारियों की जांच की गई जिसके तहत परीक्षा विभाग के 2 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकल गए ।
गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में इसके पहले भी कोरोना पॉजिटिव शिक्षक निकले हैं जिसके चलते रसायन शास्त्र सील किया गया है।