सारण के तरैया मे मुखिया के साथ मारपीट ,बचाने आयी जिला पार्षद के साथ भी किया दुर्व्यवहार की शिकायत
तरैया /सारण
प्रखंड के भटगाई पंचायत के मोलनापुर गांव में देवी स्थान बनाने के क्रम में कुछ लोगों ने आकर स्थानिय मुखिया के साथ मारपीट एवं बीच बचाव करने गई जिलापार्षद के साथ अभद्र व्यवहार कर सोने का चेन छीन लेने जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। इस सम्बध में भटगाई पंचायत के मुखिया बिजेंद्र मांझी ने स्थानिये थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि ग्रामीणों के सर्व सम्मती से देवी स्थान का निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी क्रम में गांव के अशोक सिंह, सुधांशु कुमार, सुरेंद्र सिंह, सन्तोष सिंह ने कार्य रोककर मारपीट करने लगे और जाति सूचक शब्द का सम्बोधन किया । बीच बचाव करने आई जिलापार्षद शिला सिन्हा के साथ भी अभद्र व्यवहार कर गले से चेन छीन लेने का आरोप भी लगाया गया हैं। इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।




Recent Comments