बैरिया:-विधालयी अनियमितता को लेकर ग्रामीणो ने लटकाया ताला 
दैनिक खोज खबर संवाददाता बैरिया अमरेश कुमार तिवारी  के रिपोर्ट के अनुसार :- स्थानीय प्रखंड के फुलियाखाॅड पंचायत के वृत्ति टोला गांव मे स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंशा दुबे मे गुरूवार को विधालयी अनियमितता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणो ने विधालय पहुंचकर विधालय के कक्षा मे ताला लटका दिया , साथ ही आक्रोशित ग्रामीणो ने विधालय प्रभारी नंदनी कुमारी पर आरोप मढते हुए बताया कि विधालय की प्रधानाध्यापिका नंदनी कुमारी न ससमय पर विधालय आती है, और न ही किसी सहायक शिक्षक को ससमय विधालय आने के लिए बोलती है । इस दौरान विधालय शिक्षा समिति के सचिव पति नरेश बैठा ने बताया कि इस विधालय की व्यवस्था बहुत लचर हो गई है । पठन-पाठन का कार्य भी सही ढंग से नही होता है , और न ही प्रतिदिन मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन बनता है । सचिव पति नरेश बैठा ने बताया कि आज सुबह साढे दस बजे तक कोई शिक्षक विधालय मे उपस्थित नही थे । शिक्षक की ससमय पर उपस्थित न होने से विधालयी बच्चो ने आपस मे झगड़ा करके अपने-अपने घर चले गए । यह बात जब ग्रामीणो को पता चला तब वे सभी आक्रोशित होकर विधालय परिसर मे पहुँचकर विधालय के भवन मे ताला लटका दिया । इस मौके पर स्थानीय आक्रोशित ग्रामीण संदीप राउत, राजेश कुमार, बबलू साह, भोला ठाकुर, ललन साह, रामजीत शर्मा, हरिचनद्र शर्मा, लालबाबू साह, जे. पी. , वासदेव राउत, तथा विधालयी बच्चा जीवन जोशी, प्रिंस कुमार, विश्वजीत कुमार, अनुज कुमार, सतेंद्र कुमार, अजित कुमार, रंजन कुमार, गुलशन कुमार, आदित्य कुमार, आदि लोग मौजूद थे । सभी ने विभाग से मांग की है कि इस संदर्भ मे स्थानीय या वरीय पदाधिकारीयो द्वारा उचित कार्रवाई होना चाहिए, ताकि गरीब परिवार के बच्चो को सही शिक्षा मिल सके ।