
रसूलपुर के बेनौत में आधा दर्जन खेतिहर मज़दूरों के घर खाक
——-
देवेन्द्र कु सिंह की रिपोर्ट
——-
एकमा(सारण)
प्रखंड के रसूलपुर थाना क्षेत्र की बलिया पंचायत स्थित बेनौत गांव में बुधवार की दोपहर बाद हुए अगलगी मेें करीब आधा दर्जन खेतिहर मज़दूरों के घर जल कर खाक हो गये।घटना स्थल पर पहुंचे मुखिया त्रिभुवन चौधरी ने बताया कि प्रभावित परिवारों में राज बलिराम , अनिरुद्ध राम,राम प्रवेश राम,सुरेन्द्र राम और दुलारो देवी शामिल है।हल्का कर्मचारी के अनुसार इन गरीब परिवारों के पास खाने पीने के समान भी सब जल कर नष्ट हो गए।ग्रामीणों के अनुसार अगलगी के समय पीड़ित परिवार दूसरे गांवों में गेंहू काटने का काम करने गए थे।




Recent Comments