*सीवान नगर परिषद के सभापति का चुनाव ही भाजपा के नेताओं के लिए असली अग्निपरीक्षा है…*
*✍नवीन सिंह परमार*
==============
♨सीवान नगर परिषद का चुनाव संपन्न हो चुका है,व परिणाम भी आ चुके है. मंगलवार  को हुए मतगणना के बात जो परिणाम निकल कर आए है, उसे प्रथम दृष्टि देखा जाए तो बहुमत का रंग भगवा है. हालांकि यह चुनाव पुर्णत: गैर दलिय होते हैं लेकिन जो पार्षद जीत कर आए है, उन में से अधिकांश भाजपा के कार्यकर्ता है या फिर भाजपा समर्थक .
चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही जहां चुनाव जीतने प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के घरों में मिढाईयां बांटी जा रहीं है वहीं भाजपा के नेताओं के चेहरे पर भले ही मुस्कान दिख रहा है लेकिन उनके दिमाग में चल तूफान को भलीभांति समझा जा सकता है. 
चुनाव परिणामों के आने के बाद अब सीवान नगर परिषद की सभापति अर्थात् अध्यक्ष चुनने की बारी है. इस बार सीवान नगर परिषद के सभापति का पद सामान्य महिला के लिए सरकार आरक्षित कर चुकी है और इस पद का चुनाव ही भाजपा के नेताओं के लिए असली अग्निपरीक्षा है. 
*क्रमशः-*
*✏श्रीनारद मीडिया*