सारण :राज्यसभा सांसद संजय सिंह के स्वागत को ले आप ने बनायी कमिटी

छपरा(सारण)
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आगमन को लेकर शुक्रवार को तैयारी समिति की समीक्षा करने पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक सुशील कुमार सिंह पहूचे । आप जिला कार्यालय में आयोजित इस समीक्षा बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी तय की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उमेश्वर सिंह उर्फ मुनी जी ने की।सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार, सांसद संजय सिंह आगामी 20 फरवरी को सीवान जाने के लिए दीघा-पहलेजा पुल से सर्वप्रथम बजरंग चौक पहलेजा सुबह 8 बजे पहूचेंगे।जहां सारण के पार्टी प्रभारी बसंत सिंह अपने समर्थको के साथ उनका स्वागत करेंगे।इसी प्रकार,परमानन्दपुर में मदन सिंह-प्रमोद सिंह,नयां गांव में सरोज गुप्ता,दरियापुर में प्रेम प्रताप सिंह- दीपू यादव,परसा में राजवंशी सिंह-आलोक राम,सोनहो में परमात्मा सिंह-भरत सिंह,अमनौर में रणजीत सिंह-रजनीश यादव,मढ़ौरा में बीरेन्द्र चौबे-बीरेन्द्र यादव-अमन यादव-भोला मिश्रा,तरैया में अमित कुमार सिंह, मशरक में प्रमोद सिंह टुन्ना-राजीव कुमार सिंह अधिवक्ता तथा बहरौली में आशुतोष सिंह स्वागत करेंगे।इसके अलावा रणजीत सिंह को प्रबंधन कमेटी का अध्यक्ष तथा प्रमोद सिंह टुन्ना को मीडिया प्रबंधन का दायित्व सौपा गया।




Recent Comments