सारण :सगुनी को मॉडल पंचायत चयनित कर डीएम को भेजा पत्र, पंचायत वासियो में हर्ष

परसा-
प्रखंड के सगुनी ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत मॉडल ग्राम पंचायत चयनित कर कार्य योजना के साथ प्रस्ताव डीएम को भेजे जाने से पंचायतवासियो में ख़ुशी की लहर है।मॉडल पंचायत चयनित किए जाने पर पंचायतवासियो को विकास की किरण पहुँचने और पंचायत का चहमुखी विकास की उम्मीद जग गई है।मुखिया अंशु सिंह ने इस सराहनीय कार्य के लिए हर्ष ब्यक्त करते हुए पदाधिकारी के प्रति अभार ब्यक्त की।तथा मुखिया ने मॉडल पंचायत चयनित होने से पंचायत में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ से पंचायत को परिपूर्ण लाभ मिलने और पंचायत का सामूहिक विकास होने की उम्मीद जताई है।
#मॉडल पंचायत चयनित कर डीएम को भेजा गया पत्र-
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत प्रखंड के एक पंचायत को मॉडल चयनित करने के लिए बीडीओ धर्मवीर कुमार को डीएम द्वारा भवदीय पत्रांक 202/पं0 के द्वारा एक ग्राम पंचायत चयनित करने का निर्देश दिया गया था।बीडीओ ने पहल करते हुए प्रखंड के सगुनी पंचायत को चयनित किया।पत्र के निर्देशानुसार पंचायत की मानक की जांच किया गया।और पत्रांक 198 के तहत सात निश्चय योजना अंतर्गत सगुनी को मॉडल ग्राम पंचायत चिन्हित कर कार्य योजना के साथ डीएम को प्रस्ताव भेजा गया है।
#कार्य योजना पत्र में महत्वपूर्ण योजनाओ को किया गया है शामिल-
सगुनी ग्राम पंचायत को मॉडल पंचायत चयनित होने के पश्चात् मुखिया अंशु सिंह ने पंचायत के विकास के लिए 18 महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओ की लिखित प्रस्ताव डीएम को भेजा गया है।जिसमे मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नलजल नाली पीसीसी सड़क निर्माण बिजली उप स्वास्थ्य केंद्र बाजीतपुर विशुनपुरा श्री रामपुर महादलित टोला में भवन निर्माण शिक्षा सगुनी नट बस्ती उतिमपुर महादलित बस्ती में बिद्यालय स्थापित करने बाजीतपुर उच्च बिद्यालय के खेल मैदान में स्टेडियम निर्माण बिद्यालय में भवन निर्माण महादलित विकास भवन के लिए पंचायत के आठ वार्डो में महादलित भवन निर्माण यात्रिशेड एसएच 73 पर सोनहो बाजीतपुर उत्तिमपुर सगुनी दलित बस्ती सिंचाई के लिए तेरह राजकीय नल कूप स्थापित करने तिन नहर की जिर्णोदार करने तथा तालाब को साफ सफाई करने पुल निर्माण के लिए पंचायत में तेरह पुल की निर्माण कराने सहकारिता में चावल मिल और गोदाम निर्माण कराने पंचायत सरकार भवन निर्माण भगवानपुर विशुनपुरा तितिरा में कब्रिस्थान की घेरा बंदी आंगनबाड़ी के केंद्र की भवन वार्ड 2 और 6 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र को अपग्रेड करने विशुनपुरा वार्ड 11 में लालापुर वार्ड 9 में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने सोनहो बजार बाजीतपुर सगुनी ज्वाला सिंह चौक हनुमान चौक लालापुर चौक भगवानपुर बजार पर मास्ट लाइट टॉवर लगाने तथा सोनहो बजार पर ओ पी पुलिस चौकी स्थापित करने सोनहो चौक तथा उत्तिमपुर चौक पर गोलंबर निर्माण समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओ की प्रस्ताव भेजा गया है।
#क्या कहती है मुखिया-
ग्राम पंचायत सगुनी को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत मॉडल पंचायत के रूप में चयनित किया गया है।जिससे पंचायत की चहमुखी विकास के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ ग्रामीणों को परिपूर्ण रूप से मिलेगा।मॉडल पंचायत की विकास के लिए कृत संकल्पित हूँ।सबका साथ सबका विकास के रूप में पंचायत का निरंतर विकास जारी रहेगा।-
अंशु सिंह
मुखिया
ग्राम पंचायत सगुनी
प्रखंड -परसा




Recent Comments