विजय नगर में लगा ट्रांसफार्मर हुआ धड़ाम मुहल्लेवासी पहुंचे चेयरमैन की चौखट
अरुणकुमार केशकर
Edited by azad nab
खागा/फतेहपुर 17जुलाई नगर क्षेत्र के विजय नगर मुहल्ले में कल लगा ढाई सौ केवी का ट्रांसफार्मर दुबारा हुआ धड़ाम। मुहल्ले के भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज पाल व सभासद जेपी यादव ने सैकड़ो मुहल्ले वासियों के साथ पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह के पास और नया ट्रांसफार्मर 400 केवी का लगवाने के लिए मांग करने लगे।
चेयरमैन रामगोपाल सिंह ने फतेहपुर बिजली विभाग के बड़े अधिकारियो से बात करके खागा जेई को बुलाकर तुरन्त नगर पंचायत के टैक्टर भेजकर पुराना ढाई सौ के वी का ट्रांसफार्मर मंझनपुर भेजवाया। और नया 400 केवी ट्रांसफार्मर वहां से लाकर कल तक लगवाने के लिए कहा दो दिन पहले ही मुहल्ले के कुछ लोगो ने पावर हाउस में जिद करके पूरे नगर की लाइट बन्द करवा दिया था जिसके चलते जिद पर वही ढाई सौ का ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया था क्यों की 400 सौ केवी का ट्रांसफार्मर तैयार नही था विजयनगर वासियों को चेयरमैन प्रतिंनिधी रामगोपाल सिंह ने अस्वाशन दिया की कल तक वो 400 सौ केवी का ट्रांसफार जरुर लग जायेगा।




Recent Comments