सारण : मारपीट मामले में अमनौर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर थाना कांड संख्या 67 /17 मारपीट कर घायल करने के चार नामजद अभियुक्त को अमनौर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के जगदेव सिरिसियां गांव निवासी मकसुदन राय, बीर बहादुर राय, लाल बहादुर राय व नागा राय  हैं.   मालूम हो कि शुक्रवार को  स्थानीय थाना क्षेत्र के जगदेव सिरिसियां गांव के नजदीक नाहर पर  कोचिंग  से लौट रही इन्टर की छात्रा रिंकू कुमारी व  उसके चाचा बच्चा राय  को गांव के लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घायल बच्चा राय के फर्द  बयान पर  गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.