समस्तीपुर:25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या।
##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबु
समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के डीहिया में एक 25 बर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या।इधर घटना की सूचना की जानकारी मिलते ही हलई थाने की पुलिस अपने दल बल के साथ मौके पर पहुची और उस व्यक्ति को उठाकर सदर अस्पताल लाया।जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक का पहचान अभी तक नहीं हो पाया है।पुलिस ने उसके पास से कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं।जिसके आधार पर उसे पहचान करने की कोशिश कर रही है। उसके पर्स से मिले ड्राइवरी लाइसेंस जिसमे आदित्य कुमार पिता रामनारायण महतो ग्राम जरही वार्ड नंबर 14 रोसड़ा लिखा हुआ है।पुलिस मिले दस्ताबेज के आधार पर तहकीकात करने में जुट गई है ।
प्राप्त जानकारी की अनुसार युवक जंदाहा की और अपाचे से आरहा था ।डीहिया पुल के पास पहुचते ही उसे गोलियों से भून दिया गया ।उसके शरीर पर कई गोलियों का निशान मिला है । ये जानकारी मिल रही इसके साथ एक युवती भी थी।हालांकि घटना के बारे सदर डिएसपी प्रीतिश कुमार ने घटना के बारे छानबीन कर रहें हैं।