सारण :नपं परसा की मुख्यपार्षद हुई पदच्युत, अविश्वास प्रस्ताव पारित 

परसा-
नगर पंचायत के मुख्यपार्षद के खिलाफ हुई अविश्वास प्रस्ताव मतदान की मतगणना जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस की चौक चौबस ब्यवदस्थ में शांति पूर्ण सम्पन हुआ।मतगणना में मुख्यपार्षद उर्मिला देवी के पक्ष में चार तथा बिपक्ष में 18 पार्षदों ने मतदान किया था।इस प्रकार मुख्यपार्षद की कुर्सी गवानी पड़ी।मतगणना के लिए सीओ राम भजन राम बीडीओ धर्म बीर कुमार द्वारा 22 में से 19 वार्ड पार्षदों की उपस्तिथि में मत पेटी खोला गया।मालूम हो कि गत 11 सितम्बर को 16 वार्ड पार्षदों द्वारा मुख्यवार्ड पार्षद और उप मुख्यपार्षद सत्येन्द्र राय के खिलाफ नप कार्यालय में आवेदन जमा किया गया था।जिसके आलोक में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मुख्यपार्षद द्वारा उच्च न्यायालय में मामला दर्ज कराया गया था।उच्च न्यायालय के निर्देश पर गत 13 नवम्बर को नप कार्यालय पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान कार्य सम्पन कराया गया था।जिसमे उप मुख्यपार्षद की मतगणना करने का आदेश दिया गया था।जिसमे उप मुख्यपार्षद ने अपनी कुर्सी बचने में सफल रहा था।22 वार्ड पार्षदों में 16 वार्ड पार्षदों ने पक्ष में मतदान किया था।जबकि मुख्यपार्षद का मतगणना पर रोक लगा दिया गया था।उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी स डीएम द्वारा कार्यापालक पदाधिकारी को 2 जनवरी को मतगणना कराने का निर्देश जारी किया गया था।जिसके आलोक में सोनपुर इंस्पेक्टर राम कुमार सिंह के नेतृत्व में परसा नयागाँव थाना के पुलिस के चाक चौबस ब्यवस्था में तैनाथ  दंडाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार तथा 19 वार्ड पार्षदों की उपस्तिथि में मतगणना कार्य शांति पूर्ण सम्पन हुआ।इस मौके पर मुख्यपार्षद उर्मिला देवी उप मुख्यपार्षद सत्येन्द्र राय अशोक कुमार सैनुदिन श्री भगवन माँझी शिवकुमार सिंह सुमांति देवी बुधिया देवी देवेन्द्र कुँअर पुनीत महतो आदि समेत 19 वार्ड पार्षद उपस्तिथ थे।