सारण :जगन्नाथ सिंह की जन्मदिवस समारोह पूर्वक मना
#मुरारी बाबा

गड़खा
 जगन्नाथ प्रसाद सिंह शोध एवं स्मृति संस्थान द्वारा मंगलवार को मध्य विद्यालय कुदरबाधा में समारोह पूर्वक पूर्व प्रध्यापक स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद सिंह की स्वामी जन्म दिवस समारोह पूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी द्वारा स्वर्गीय सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अपने संबोधन में श्रीमांझी जी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं यह अनगढ़ एवं अविकसित विद्यार्थियों को तराशकर तैयार करते हैं। वह आगे चलकर हर क्षेत्र में भारत को विकसित करने एवं विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान देते हैं। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान निबंध बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। 

इस अवसर पर संजय सिंह राजेश सिंह विनय सिह रामानुज सिंह मनोकामना सिंह सत्येंद्र सिंह अशोक सिंह अजित सिंह रौशन सिंह नायक सिंह राजेश कुमार सुनीता देवी राजन सिंह कौशल सिंह आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रो मृत्युंजय हिमांशु जदयू धन्यवाद ज्ञापन जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्रीनिवास सिंह ने की अध्यक्षता रामानुज सिंह ने किया।