सद्भावना एक्सप्रेस के चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, घटना गोल्डिंगंज स्टेशन का, मृतकों में पति, पत्नी और बच्ची

डोरीगंज (छपरा)।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों सोमवार की अहले सुबह अपने खेत में काम करने के लिए जा रहे थे जहां गोल्डिंगंज स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में सद्भावना के चपेट में आ गए और तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरान्द ग्राम निवासी स्वर्गीय मिरचाइ राय का 32 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार राय उसकी पत्नी प्रतिमा देवी तथा 4 वर्षीय बच्ची चाहत बताई जाती है। घटना के बाद राजकीय रेल पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।