तरैया 24.07.2020
थाना क्षेत्र के फेनहरा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट को लेकर दोनों पक्षों से 12 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।जिसमें एक पक्ष से मोहन महतो ने छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें नवीन महतो,बसन्ती देवी,लालसा देवी,रूबी कुमारी,पिंकी कुमारी एवं सविता देवी को आरोपित किया गया है।वही दूसरे पक्ष से नवीन कुमार ने छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें मोहन महतो,सरोज कुमारी, विवेक कुमार,मुनमुन कुमारी,रिंकी कुमारी एवं सुमन कुमारी को आरोपित किया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि बच्चों के विवाद एवं पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट हुआ है जिसमें दोनों तरफ से दो लोग घायल हो गए है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।




Recent Comments