राजस्थान शांति ,सदभावना और सोहार्द का पर्याय -गोस्वामी सुशील महाराज
आज़ाद नेब
जयपुर 20 जुलाई। भारतीय सर्व धर्म संसद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रिय संयोजक  गोस्वामी सुशील महाराज ने कहा कि राजस्थान सरकर और राजपूत समाज ने आपसी शांति वार्ता और सौहार्द्र व सदभावना का वातावरण बनाकर राजस्थान को शांतिप्रिय प्रदेश का परिचायक बनाया है ।  सर्व धर्म संसद के राष्ट्रिय संयोजक गोस्वामी महाराज ने कहा कि राजस्थान ही नहीं अपितु संपूर्ण देश भर में शांति और सद्भावना की भावना लोगों के अंदर जागृत की जानी चाहिए जिससे सकारात्मक वातावरण बने और देश व प्रदेश का निरंतर विकास हो सके । भारतीय सर्व धर्म संसद के राष्ट्रीय संयोजक गोस्वामी सुशील महाराज ने कहा कि राजस्थान शांतिप्रिय प्रदेश है और इस प्रदेश में हमेशा शांति और सदभावना कायम रही है सरकार और जनता के बीच में किसी भी प्रकार का टकराव नहीं हो इस का ख्याल सरकार और जनता दोनों को रखना होगा गोस्वामी महाराज ने राजस्थान सरकार और राजपूत समाज को शांति वार्ता के लिए साधुवाद भी दिया । मिडिया प्रभारी जगदीश ए.पंचारिया ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय सर्व धर्म संसद के कोर्डिनेटर मनोज मारू जितेन्द्र चौधरी, कुलदीप यादव, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, रजनी सिंघल ,मधुसूदन शर्मा ,निवेदिता शर्मा, दिनेश पोद्दार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने गोस्वामी सुशील महाराज का स्वागत किया।