जनसमस्याओं पर जयपुर में की आवाज मुखर
राज्य मंत्री अशरफ अली ने कई मंत्रियों से मुलाकात की
ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो
बाड़मेर 20 जुलाई। सरहद पर बसे बाड़मेर और जैसलमेर जिलो के दूरस्थ बसे गाँवो में अवाम की समस्याओं को लेकर राजस्थान उर्दू अकादमी के चेयरमैन और राज्य मंत्री अशरफ अली ने सूबे की राजधानी जयपुर में विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात की। इस मुलाकात में अली ने बाड़मेर और जैसलमेर के बाशिंदों की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही को लेकर पुरजोर पैरवी की। अली ने वन एवम खेल मंत्री गजेन्द्र सिह, जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ,पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ,सहकारिता मंत्री अज्य सिह क्लिक और महिला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल से मिलकर बाड़मेर जैसलमेर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया । जलदाय *मंत्री सुरेंद्र गोयल ने अशरफ अली की अनुशंसा पर जिले मे बीस हैडपम्प स्वीकृत किये ।उच्च शिक्षामंत्री किरण महेश्वरी ने राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर उर्दू व्याख्याता लगाने मांग पर उर्दू व्यख्याता जल्दी लगाने का आश्वासन दिया। खेल मंत्री गजेन्द्र सिह से बाड़मेर के धावक खेता राम के एक साल से इनाम घोषित ना मिलने कि जानकारी दी। इस पर खेल मंत्री सिंह ने तत्काल चैक देने का आदेश दिया* । वही सहकारिता मंत्री अज्य सिह से मिलकर रामसर और सेड़वा मे किसानों के लोन मे आने वाली समस्याओ पर अवगत कराया। महिला एवम बाल विकास मंत्री अनिता भदेल से जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों पर नियुक्त कार्यकर्त्ता व सहायक कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की जिस पर भदेल ने जल्द ही समस्याओ को हल करने की सहमति जताई।




Recent Comments