•सिवान को-ऑपरेटिव अध्यक्ष पद के लिए हो रही जोर आजमाइश
•भाजपा जिलाध्यक्ष सह निवर्तमान अध्यक्ष मनोज सिंह, व्यवसायी रामायण चौधरी और पैक्स अध्यक्ष त्रिभुवन पाठक है अध्यक्ष पद के दावेदार.
•पिछली बार भी चुनावी मैदान में थे रामायण चौधरी
✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल के लिए सिवान से परवेज़ अख्तर की रिपोर्ट:- सिवान द सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष एवं निदेशक मंडल के चुनाव को लेकर सरगर्मी अपने चरम पर है। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने सक्रियता बढ़ा दी है।
18 जनवरी को चुनाव होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की बात करे तो बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष सह भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, व्यवसायी रामायण चौधरी एवं पैक्स अध्यक्ष त्रिभुवन पाठक मैदान में है। ऐसे मतदाताओ की बात करे तो इनके अनुसार निवर्तमान अध्यक्ष मनोज सिंह एव व्यवसायी रामायण चौधरी एक दूसरे के आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। गैर राजनीतिक चुनाव होकर भी इसके लिए राजनीतिक बिसात बिछने लगी है।
शीतलहर एवं ठंड के इस मौसम में चुनाव की सरगर्मी चरम पर है। मुकाबला की बात करे तो सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष एवं लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनने के लिए मनोज सिंह अपनी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते है। क्षेत्र भ्रमण और अपने राजनीतिक क़द से निवर्तमान अध्यक्ष मनोज सिंह भी इस बार के चुनाव में अपनी जीत पक्की मान रहे है।
जबकि पिछली बार कांटे की टक्कर में हारने वाले व्यवसायी रामायण चौधरी भी क्षेत्र की लागातर भ्रमण कर अपनी बिसात बिछाने में एड़ी छोटी एक किये हुये है।
वही त्रिभुवन पाठक भी मतादाताओं से सम्पर्क साध अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे है। इस बार भी पिछली चुनाव जैसा कांटे टक्कर मानी जा रही है।







Recent Comments