वैशाली:बिदुपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा कर्मियों का पांचवे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
#प्रेम कुमार 

बिदुपुर (हाजीपुर)
बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संध द्वारा पांचवे दिन शुक्रवार को एएनएमआर के समर्थन में बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया ।इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए।समान काम के बदले समान वेतन देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सभी  ऐ  एन एम आर द्वारा समान काम के बदले समान बेतन के विरोध में 8 नवंबर से ही लगातार अनिश्चित कालीन पर है। इस सम्बन्ध में सामूहिक हस्ताक्षर कर एक विज्ञप्ती प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी   को दिया। विदित हो कि समान काम समान वेतन देने एवंम सेवा  को नियमित करने की मांग को लेकर  शांतिपूर्ण धरना पर बैठे ए एन एम पर पुलिस द्वारा किये गए लाठी चार्ज के विरोधी में संघ के आहवाहन पर हड़ताल पर जाने का निर्णय  लिया गया था। धरना प्रदर्शन करने वालो में डॉ हरेंद्र कुमार,डॉ चन्दन  चंद्रशेखर प्रसाद,बिशन कुमार,,धर्मेन्द्र कुमार,अमितेश,संतोष दिनेश , आशा कुमारी,कृष्णा सिन्हा, रीता कुमारी,नीलू सिंह,सुनीता सिंह,रूपन ओम,पल्लवी कुमारी,रंजू कुमारी,मालती देवी,कामनी कुमारी,प्रभा कुमारी,सरीता सिन्हा, अर्चना कुमारी,राधिका  कुमारी आदि है।सभी लोगो के द्वारा एकजुट होकर संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया।