योगी के राज मे बढ़े पत्रकारों पर अत्याचार, क्या यही है योगी का रामराज्य
महिला पत्रकार परिवार के साथ आत्म हत्या करने पर मजबूर
अदीब सैफी
लखनऊ 13 मई। एक माह पूर्व आगरा की महिला पत्रकार सविता उपाध्याय के साथ भगवती ग्लोरी कॉम्पलेक्स मे रमेश वर्मा और शंकर के द्वारा अभद्रता की गयी है। जिसकी सूचना यू पी पुलिस को दी गयी। मौके पर पुलिस आई पर रमेश वर्मा और शंकर नही आये यूपी पुलिस श्रीमति सविता उपाध्याय को तहरीर देने थाना जगदीशपुरा आगरा भेज दिये । महिला पत्रकार 13-04-2017 की रात 11:30 से 12 बजे रात को थाने मे तहरीर देती है। लेकिन SO तहरीर लेने से मना करते हुये फेक देता है। और महिला पत्रकार के बार बार बोलने पर भी बाहर जाने को बोल देता है महिला पत्रकार के जानकारी माँगने पर कोई जानकारी नही दी जाती ।थाने पर ही कुछ पुलिस के द्वारा समझा कर और FIR दर्ज करने की बात कह कर महिला पत्रकार को वापस घर भेजा जाता है। हैरानी होती है आज तक सविता उपाध्याय की FIR दर्ज नही हुयी है । SO से परेशान होकर SP कार्यालय मे प्रार्थना पत्र दी । जगदीशपुरा SO के द्वारा महिला पत्रकार को जगदीशपुरा थाने बुलाया गया। 09-05-2017 को दुबारा तहरीर लिखने को कहा गया । महिला पत्रकार सविता उपाध्याय के द्वारा तहरीर दी गयी अपनी बात रखते हुऐ। उन्होने थाना अध्यक्ष को 13-04-2017 को रात 12 बजे थाने मे होने की बात लिखित मे कही ।इस बात पर थाना अध्यक्ष के द्वारा उस लाईन को काट कर फिर अलग तहरीर बनाने को बोला गया । श्रीमति उपाध्याय के द्वारा फिर से तहरीर बनाया गया। और थाना अध्यक्ष को दिया गया। तहरीर लेकर SO दूसरे दिन कॉपी ले जाने की बात कह कर भैज दिया। दुसरे दिन भी मामला दर्ज नही हुआ । महिला पत्रकार जब मदद की गुहार बीजेपी विधायक योगेन्द्र उपाध्याय के पास पहुँची तो उनका जबाब था रमेश वर्मा मेरा आदमी है। कल तुम हमारे पास आना दोनो का समझौता करा देगे इधर ए टू जेड प्रहरी समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक राकेश तम्बोली जी के द्वारा जगदीशपुरा थाना अध्यक्ष से मुकदमा कायम क्यो नही किया जा रहा है वार्ता हुयी ।थाना अध्यक्ष का जबाब था रमेश वर्मा भी तहरीर दे रहे है। अब जाँच होगी । रमेश वर्मा आरोप लगा रहे है की 13-04–2017 को आफिस का सामान ले गयी है चाबी दे गयी । यह एक बहुत बड़ा सवाल है। 13-04-2017 को रात 12 बजे तक श्रीमति उपाध्याय थाने मे थी। आफिस का सामान कब और कैसे निकाला गया क्या अकेली महिला तीसरी मंजील से अकेले अपने आफिस का 12 कुर्सी 2 बड़ी टेबल 1 हेड कुर्सी कम्प्यूटर सिस्टम दो कम्प्यूटर टेबल 1 चाय टेबल एक फर्निचर अलमारी इसके अलावा रसोई का पुरा सामान पलंग बिस्तर आदी क्या एक महिला अकेले निकाल सकती है। महिला पत्रकार जिनके द्वारा यूपी पुलिस को घटना की सूचना दी गयी थी इवेन्ट आई डी P -13041708938 नही हो रही सुनवाई श्रीमति उपाध्याय ने स्पष्ट शब्दों मे कहा है मेरे साथ अन्याय हो रहा है। मै कभी भी कही भी अपने अपाहिज पति और दोनो बच्चे के साथ कर लूंगी आत्म दाह जिसके जिम्मेदार रमेश वर्मा ,शंकर ,थाना अध्यक्ष , विधायक योगेन्द्र उपाध्याय कुछ हद तक प्रशासन भी हमारी मौत के लिऐ जिम्मेदार होगी।




Recent Comments