राजनीतिक वर्चस्व के बिना समाज का विकास अधूरा हैः हरिनन्दन
अंचल राठौड़ ( Edited by आज़ाद नेेब )
बून्दी 12 मई। राष्ट्रीय कहार कीर केवट कश्यप समाज के राष्ट्रीय महामन्त्री हरिनन्दन कहार ने कहा राजनितिक वर्चस्व के बिना समाज का विकास अधूरा है। ग्राम झाड़कस में शुक्रवार को कहार समाज की और से पुर्णाहुति एवं बाबा कालू की मूर्ति स्थापना समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय महामन्त्री हरिनन्दन कहार ने कहा कि समाज में व्याप्त अशिक्षा व कुरीतियों के कारण देश में सभी क्षेत्र में पिछड़ गया है। हरिनन्दन कहार ने कहा कि समाज के विशेष पैकेज दिलाने के लिए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से मुख्य रूप से प्रतिनिधिमण्डल मिलेगा एवं आरक्षण की मांग भी करेगा। समाज का हर वर्ग को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। कार्यक्रम में मन्त्रोचार एवं मांगलिक गीतों के साथ भगवाम बाबा कालू की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा की गई। समाज के सहयोग से ग्राम झाड़कस में यह पहला कालू बाबा का मन्दिर बनवाया गया है। इस अवसर पर उमाशंकर कहार, रामकिशन मलिया, सरपंच बद्री आर्य, सरपंच महावीर मीणा आदि विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वही समारोह में हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
कहार कीर केवट कश्यप समाज के राष्ट्रीय महामन्त्री हरिनन्दन कहार समाज के पूर्णावती एवं बाबा कालू की मूर्ति स्थापना समारोह को सम्बोधित करते हुए।




Recent Comments