योगापट्टी:- हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार,
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:- योगापट्टी प्रखंड के नवलपुर पुलिस ने मंगलवार की रात छापेमारी कर हत्या के दो आरोपीयो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गिरफ्तार हत्यारोपी पिपरहिया गांव निवासी दिनेश पटेल तथा विन्ध्याचल पटेल है । दिनेश पटेल पर अपने साला ढढवा गांव निवासी मुकेश पटेल का हत्या करने का आरोप है । वही विन्ध्याचल पटेल पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है । थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि गिरफ्तार आरोपीयो पर मृतक मुकेश पटेल की माता कृष्णावती देवी ने हत्या की साजिश रचने और हत्या करने का प्राथमिकी दर्ज करायी है । घटना सोमवार की रात की है । गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया ।