सारण :अमनौर बीडीओ ने की बैंकर्स के साथ बैठक 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
बुधवार  को स्थानीय बैंकर्स कमिटी की बैठक प्रख॔ड मुख्यालय परिसर में अमनौर बीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ.फ  जिसमें एसबीआई अमनौर , सेन्ट्रल बैंक अपहर ,पीएनबी भेल्दी, उतर बिहार ग्रामीण बैंक अमनौर व सोनहो सहित कई अन्य बैंकों के अधिकारियों ने बैठक में शामिल हुए.  जहाँ बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे सात निश्चिय कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए बैंक द्वारा स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड  निर्गत करने को लेकर कैम्प लगाये जाने का निर्णय लिया गया. वहीं  जीविका से जुड़े समूहों को भी बैंक से क्रेडिट लींक की जाने के साथ – साथ बैंक से संबंधित सरकार की संचालित योजनाओं को कार्यान्वित कराने में आनेवाली  विभिन्न  समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. बीडीओ वैभव कुमार ने बताया  कि इन्जीनियरिंग ,व  मेडिकल  सहित अन्य उच्च तकनीकि शिक्षा को लेकर छात्रों  की पढाई के लिए बैंकों  से स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की जायगी. संबंधित छात्रों की पढाई के लिए  चार लाख रुपये तक की क्रेडिट कार्ड के माध्यम से राशि उपलब्ध हों सकेंगे. जहां आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को काफी मदद मिलेगी. वही जीविका से जुड़े समूहों को भी क्रेडिट लींक से जोड़ने को लेकर आवेदन लिये जायेंगे.  उक्त बैठक में मुख्य रूप से डीडीएम  के अलावें  एलडीएम अजीत कुमार , अपहर सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रवंधक राजेश कुमार , अमनौर  एसबीआई के राजू प्रसाद सहित आधा दर्जन से अधिक बैंकों के अधिकारी शामिल थे.