योगापट्टी:- बिजली के करंट से युवक की मौत ।
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट :- योगापटटी प्रखंड के कलेया स्थान गांव मे शनिवार की शाम बिजली बनाने के क्रम मे बिजली की करंट लगने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई । मृत युवक योगापटटी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी विकास कुमार 20 वर्ष पिता मनोज प्रसाद बताया गया है । जानकारी के अनुसार मृतक विकास कुमार कलेया स्थान गांव के छोटा यादव के घर मे लगी विधुत तार की गड़बडी को ठीक कर रहा था । उसी समय बिजली आ गई और मृतक 440 वोल्ट वाले तार मे बुरी तरह फस गया । जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई । घटना के बाद डुमरी गांव से सैकड़ो ग्रामीण कलेया स्थान गांव पहुचकर छोटा यादव के घर से मृतक विकास कुमार को डुमरी गांव लाए ।




Recent Comments