पाकिस्तान तालेबान के पूर्व प्रवक्ता ने किया आत्म समपर्ण, शिया मुसलमानों पर था हमले का ज़िम्मेदार
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि तहरीके तालेबान पाकिस्तान टीटीपी के पूर्व प्रवक्ता एहसानुल्लाह एहसान ने स्वयं को सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया है।
पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग आईएसपीआर के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल आसिफ़ ग़फ़ूर ने पत्रकारों से बात करते हुएक हा कि प्रतिबंधित संगठन तहरीके तालेबान पाकिस्तान के पूर्व प्रवक्ता और जमाअतुल अहरार के वर्तमान सरग़ना एहसानुल्लाह एहसान ने स्वयं को सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया है जो सेना की बहुत बड़ी सफलता है।
उनका कहना था कि पाकिस्तानी जनता, सरकार और सरकारी संस्थाओं ने देश की सुरक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने में बहुत प्रगति की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए इससे बड़ी कोई सफलता नहीं हो सकती कि हमारे सबसे बड़े दुश्मन सीधे रास्ते पर आ रहे हैं।
आसिफ़ ग़फ़ूर ने कहा कि एसानुल्लाह एहसान हमारे पास हैं और आने वाले समय में इस प्रकार की और भी सूचनाएं शेयर की जाएंगी।
ज्ञात रहे कि वर्ष 2014 में प्रतिबंधित संगठन तहरीके तालेबान पाकिस्तान टीटीपी में मतभेद के बाद एहसानुल्लाह एहसान जमाअतु अहरार के प्रवक्ता बन गये जो कि उस समय टीटीपी से अलग होने वाला छोटा ग्रुप था। उस समय एहसानुल्लाह एहसान का यह दावा था कि 70 से 80 प्रतिशत टीटीपी कमान्डर्ज़ और लड़ाके जमाअतुल अहरार में शामिल हो चुकेहैं।
जारी वर्ष फ़रवरी में लाहौर में माॅल रोड पर होने वाले आत्मघाती हमले और पाराचिनार पर शिया मुसलमानों की इमाम बारगाह को निशाना बनाकर किए गये हमले की ज़िम्मेदारी जमाअतुल अहरार ने स्वीकार की थी।




Recent Comments