सारण :खाते में भेजे 30 हजार रुपये मांगने पर हुई मारपीट में एक महिला सहित दो घायल, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
थाना क्षेत्र के सिरमी गांव में रुपये लेनदेन को लेकर भाई-भाई में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गये है.घायलों में खुशबू कुमारी, लालबाबू राय शामिल है. घायलो का उपचार रेफरल अस्पताल में हुआ.इस संबंध में लालबाबू राय ने तरैया थाने में अपने भाई के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराकर दो लोगों को नामजद किया हैं.दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि दिल्ली से एक वर्ष पूर्व भाई एकबाल राय के बैंक खाते में 30 हजार रुपये भेजा था.जब घर आये रुपये की मांग किया तो मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




Recent Comments