मांडलगढ़ पुलिस की कार्यवाही,19 किलो 500 ग्राम डोडा चुरा पकडा
दिलीप मेहता
मांडलगढ़ 8 अप्रैल। जिला पुलिस कप्तान प्रदीप मोहन शर्मा व एएसपी गोपालस्वरूप मेवाडा के निर्देशन में मादक प्रदार्थो का धर पकड अभियान जारी है । डीएसपी राजेन्द्रनैन व सी आई गजेन्द्रसिंह के नेतृत्व में आज लाडपुरा फोरलेन पर चितौडियां के पास गस्त करते हुये सब इंसपैक्टर बालूराम व दीवान लाडपुरा चौकी मदनलाल सुथार को एक मोटरसाईकल न. आर जे 09 एस ई 4717 पर सवार एक व्यक्ती दिखाई दिया । पिछे एक कट्टा बधा होने पर शंका कर उसका पिछा किया तो वह व्यक्ती मोटरसाईकल छोड भाग गया । मौके पर कट्टे में डोडा चुरा पाया गया जो तोल करने पर 19 किलो 500 ग्राम निकला । पुलिस ने अज्ञात व्यक्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ओर डोडा चुरा सहित मोटरसाईकल भी जब्त की है ।
दुसरी ओर जानकारी के अनुसार जनता में तरह तरह की चर्चायें भी है कि कुछ दिनो पहले पकडे गये डोडे चुरे को लेकर कुछ गडबडी हुई है ओर सराणा क्षेत्र के आसपास से तस्करो ने डोडा चुरा खरीदा था । सही क्या है यह पुलिस के उच्च अधिकारी जांच करे तो खुलासा हो सकता है । लेकिन जनता में चर्चायें जरूर है ।




Recent Comments