करीब चार घंटों तक सड़क जाम कर जमकर मचाया हंगामा
अनुमंडल प्रशासन पर ईबीएएम में छेड़छाड़ का लगाया आरोप
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट-
नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर का निकाय चुनाव का मतगणना मंगलवार को डीसी इंटर कालेज में सम्पन्न हो गया। 
वही चुनाव परिणाम से असंतुष्ट दो वार्डों के सैकड़ों ग्रामीणों ने करीब चार घंटों तक नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित शर्मा चौक चौराहा को बांस बल्ला व टायर जला जाम कर ज॒मकर प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। 
जाम कर रहें आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि वार्ड नं दो में हमलोगों को साथ बहुत बड़ा विश्वासघात अनुमंडल प्रशासन ने किया है। हमलोगों पांच सौ के करीब वोटर है जो अपने चहेते प्रत्याशी उदय कुमार राय को वोट दिये है हमलोगों कहीं भी एक साथ जा कर बोल सकते है कि हमलोग उदय को वोट दिये है आज जब परिणाम सुनें तो विश्वास ही नही हुआ कि जो लालो देवी को जीत घोषित किया गया है इसे सौ वोटर भी नही है।
वही जाम कर रहें वार्ड नं छ के ग्रामीण व चुनाव बारे प्रत्याशी तैययवा अंसारिया का कहना था कि जब मतदान के दिन ईबीएएम सील करने के वक्त 856 मत दिखाया गया जिसमें महिला मतदाओं की संख्या 422 व पुरूषों की संख्या 434 बताई गई। आज जब मतगणना हुआ तो कुल मत 860 दिखाया जा रहा है। इनलोगों का कहना था कि एक स्थानिय दबंग नेता के दबाब में निर्वाची पदाधिकारी सुमन प्रसाद साह ने मोटी रकम लेकर एक अभ्यर्थी के पक्ष में ईबीएएम मशीन में गड़बड़ी कर परिणाम प्रभावित कर दिया।
वही जाम की सुचना पर अनुमंडल प्रशासन ने सीओ सिमरी बख्तियारपुर धर्मेंद्र पंडित,बीडीओ सलखुआ विभेष आनंद सहित करीब पांच थानों के थानाध्यक्ष पुलिस बल सहित जाम स्थल पहुंचे लेकिन जैसे ही प्रशासन पर गुस्साये ग्रामीणों की नजर पर वे उग्र हो जमकर नारेबाजी करने लगें। अनुमंडल प्रशासन मुर्दाबाद,एसडीओ धुसखोर है आदि नारेबाजी करते है। हलांकि प्रशासन ने किसी तरह का कोई जोखिम लेना उचित नही समझा। प्रशासन द्वारा गुस्साये ग्रामीणों से बीच-बीच में वार्ता कर मामले को शांत कराने का प्रयास चलता रहा। करीब एक बजे के करीब कुछ स्थानिय नेताओं के सहयोग से प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों से लिखित शिकायत का आवेदन लेकर मामले को शांत करा जाम खत्म कराया गया ।