सीवान में अवैध बालू के साथ ट्रक को किया पुलिस ने जप्त, चालक गिरफ्तार
✍🏻रविन्द्र कुमार गुप्ता

सीवान : पचरुखी में अवैध बालू लदे ट्रक और ट्रेक्टर को पुलिस बरामद किया है।पुलिस की इस करवाई में ट्रक का चालक भी गिरफ्तार हुआ है।जबकि ट्रैकर का ड्राइवर फरार बताया जा रहा है।
सूत्रों से प्राप्त खबर के मुताबिक पचरुखी गांव में बालू लदे एक ट्रक से ट्रेक्टर पर बालू को पलटी किया जा रहा था।तभी पुलिस को किसी ने सूचना दे दिया।फिर क्या था पचरुखी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दल-बल के साथ धावा बोल दिया और बालू लदे ट्रक समेत ट्रेक्टर को जप्त कर लिया।ट्रक का चालक गिरफ्तार कर लिया गया जबकि ट्रैक्टर का ड्राइवर फरार हो गया।




Recent Comments