
खुले मे शौच मुक्त करने के लिये सिसवा-रसूलपूर मे बीडीओ ने की बैठक
——–
✍मढौरा से विपिन मिश्रा की रिपोर्ट
——-
⏭मढौरा /सारण
खुले मे शौच से मुक्त पंचायत करने के लिये बीडीओ ने सिसवा-रसूलपुर पंचायत मे बैठक किया ।शनिवार को मध्य विद्यालय सिसवा-रसूलपुर के प्रांगण मे उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण जनता को सरकार के अंशदान से घर मे शौचालय बनाने के उदेश्य से प्रशिक्षण दिया गया ।
बैठक में बीडीओ बीर बहादुर पाठक एवं जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र छपरा से आये अधिकारियो ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की जानकारी दी। बीडीओ ने शौचालय निर्माण घर का सम्मान योजना के तहत लोगो को जानकारी देते हुए बताया कि केवल महिलाये ही नही परिवार के सभी सदस्यों के सम्मान व खुले में शौच की गंदगी से होने वाले बीमारियों से बचने के लिये भी शौचालय का निर्माण जरूरी है। अपनी बातों में रसूलपुर पंचायत को खुले में शौच मुक्त पंचायत बनाने की अपील के साथ ही मुखिया सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं उपस्थित गणमान्य लोगो को खुले में शौच नही करने का संकल्प भी दिलाई। सभी लोगो ने पंचायत को शौच मुक्त करने का संकल्प लिया। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र छपरा से आये सहायक प्रबन्धक सचितनन्द चौधरी एवं ओमप्रकाश मिश्रा ने आर्थिक हल युवाओं को बल ,स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी उपस्थित छात्रों की दी गई ,साथ ही इसके लिये सभी उपस्थित बच्चो का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जानकारी दिया गया। छपरा जिला प्रबंधन इकाई से आये मुकेश जी ने नीर निर्मल परियोजना के बारे में विस्तृत से बताया। इस कार्यक्रम में मुखिया अरविन्द कु सिंह , उपमुखिया लालसाहेब,सभी वार्ड सदस्य एवं सैकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments