सारण :क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी का बेटा बना थल सेना में लेफ्टिनेंट, बढ़ाया जिले का मान

तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
तरैया थाना क्षेत्र के परौना गांव निवासी सुशील कुमार सिंह के द्वितीय पुत्र शुभम कुमार को थल सेना के आर्मी विंग में लेफ्टिनेंट बनाया गया है. देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें लेफ्टिनेंट का पद दिया गया है.सुशील कुमार सिंह वर्तमान में झारखंड के सिमडेगा में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. उनके द्वितीय पुत्र शुभम ने पुणे में एनडीए की परीक्षा पास की थी और देहरादून में उसे सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में चयन किया गया.ट्रेनिंग के बाद बैच व वर्दी प्रदान की गई.प्राथमिक व उच्च शिक्षा रांची से पास करने के बाद देश की सेवा के सपने को संजोए शुभम ने अधिकारी बनने की चाहत नहीं छोड़ी. इंटर की परीक्षा पास करने के बाद शुभम लेफ्टिनेंट की परीक्षा 2013 में पास कर एक बार जिले का सिर गर्व के साथ ऊंचा किया है.जानकारी के अनुसार क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी के दो पुत्र हैं. प्रथम पुत्र केनरा बैंक में पी ओ के पद पर कार्यरत हैं जबकि द्वितीय पुत्र सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त कर सारण जिले का मान बढ़ाया है. सफलता का श्रेय शुभम अपने माता पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे.
लेफ्टिनेंट शुभम करेंगे चीन सीमा की निगहबानी-
—————————————————————–
उन्होंने बताया कि उन्हें पहला पोस्टिंग पूर्वोत्तर भारत अर्थात भारत चीन की सीमा पर ड्यूटी मिलेगी. शुभम ने बताया कि वैसे उन की पारिवारिक पृष्ठभूमि सेना से नहीं रहा है। उसके पिता शिक्षा विभाग में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी हैं. जबकि बड़ा भाई केनरा बैंक में पीओ हैं.बावजूद इसके वे सेना में जाने के इच्छुक थे. शुभम कुमार के सेना में लेफ्टिनेंट बनाए जाने के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष है। वे खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दिया है. बधाई देने वालों में पपली सिंह, शेखर सिंह, मुकेश सिंह, रवि सिंह, शशि भूषण सिंह, गंगेश्वर सिंह, ओमप्रकाश सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों का नाम शामिल है.




Recent Comments