सारण :दो ट्रकों के टक्कर मे एक ट्रक पलटी ,चालक व खलासी जख्मी
कुन्दन कुमार 
भेल्दी(सारण)
 छपरा मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच 102 पर सोनाहो बाजार के समीप सोमवार की रात्रि मुजफ्फरपुर से लीची लादकर ला रही ट्रक को अमनौर से आ रही अनियत्र्तित ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे लीची लदी पलट गई तथा उसके चालक व उपचालक जख्मी हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने भेल्दी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंच पुलिस व ग्रामीणों ने चालक व उप चालक को परसा पीएचसी में भर्ती कराया घायलों में चालक और उपचालक दोनों का इलाज अभी चल रही है।