इस्राईली सेना के अत्याचारों के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीनियों का विशाल प्रदर्शन
देश विदेश दैनिक खोज खबर
सैकड़ों फ़िलिस्तीनियों ने जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट में ज़ायोनी शासन के अत्याचारों के ख़िलाफ़ विशाल प्रदर्शन किया है। हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक़, शनिवार को फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों ने इस्राईली सैनिकों के हाथों शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनी युवक माज़िन फ़ोक़हा को श्रद्धांजलि दी और इस्राईली सेना के अत्याचारों के की कड़ी निंदा की।
ग़ौरतल है कि शुक्रवार को इस्राईली सैनिकों ने जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट के दक्षिण में क़स्साम ब्रिगेड के कमांडर और इस्राईली जेल में क़ैदी रहे माज़िन फ़ोक़हा को उनके घर के सामने गोलियों से भून डाला। शहीद फ़ोक़हा को वर्ष 2011 में क़ैदियों के आदान प्रदान में इस्राईल की क़ैद से आज़ाद कराया गया था।




Recent Comments