*मधेपुरा :- प्रेमिका के चक्कर मे हुआ प्रेमी की हत्या*
👈रविकांत कुमार”दैनिक खोज खबर” मधेपुरा👉
जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के तमोट परसा में गत 28 मार्च को एक लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश नहर के किनारे मकई के खेत मे मिली थी। मुरलीगंज पुलिस इसकी छानबीन कर रही थी कि आखिर मृत युवक कौन है, कहाँ का है और उसकी हत्या हुई है या आत्महत्या की है। अगर हत्या हुई है तो किसने और क्यो हत्या किया ऐसे कई अनकहे अनसुलझे पहलुओ की बारीकी से तहकीकात करने के बाद मुरलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और मृत युवक की पहचानकर हत्या या आत्महत्या के रहस्य से परदा उठाया।
*मामला प्रेम प्रसंग का*
प्रेम पथ पर चल पड़े राहुल को क्या पता था कि उसकी मंजिल अधूरी रह जायेगी और वो काल के गाल में समा जाएगा।
यह मामला प्रेम प्रसंग का था ,मृत युवक की पहचान राहुल कुमार पिता चन्देश्वरी सिंह घर सीक्कहीया (थाना भतनी )का स्थायी निवासी के रूप में किया गया। लाश मिलने के बाद घटना की जांच कर रही मुरलीगंज पुलिस ने पता लगाया कि राहुल कुमार मधेपुरा में रह कर पढ़ाई कर रहा था , इसी दौरान राहुल को एक लड़की से प्रेम हुआ और प्रेम पथ पर चल पड़े राहुल को क्या पता था कि उनका यह प्रेम उनके मौत का कारण बन जायेगा। राहुल अपनी प्रेमिका से मिलने उनके गांव तमोट परसा जाया करता था। उनके प्रेम कहानी का पता जब उनके प्रेमिका के घरवाले को नागवार गुजरी और घरवालो ने राहुल की मौत की साजिश रच दिया। राहुल की प्रेमिका के घरवालों ने राहुल को उनकी प्रेमिका के द्वारा फोन करवा कर अपने घर मंगवाया, अपनी प्रेमिका के प्यार में अंधा राहुल को क्या पता था कि उनके खिलाप मौत की साजिश रची जा चुकी है। प्रेमिका की बुलावा सुन राहुल पहुच गया अपने प्रेमिका के घर फिर वहाँ जो हुआ राहुल कभी इस बात की कल्पना भी नही किया होगा।
राहुल के प्रेमिका के पिता और उनके पूरे परिवार ने मिलकर राहुल की निर्मम हत्या कर लाश को गाँव के बहियार में नहर के किनारे मकई के खेत मे फेक दिया ताकि इस घटना के विषय मे किसी को भनक भी न लगे , सायद वो भूल गए कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते है। आखिरकार मुरलीगंज पुलिस ने पूरी घटना के सत्य तथ्य का पता लगा ही लिया और राहुल के हत्यारे और प्रेमिका के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना के समंध में थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था। पुलिस ने छानबीन कर पता लगाया कि राहुल की हत्या उनके प्रेमिका के पिता ने अपने परिवार के साथ मिलकर हत्या कर लाश को फेक दिया था।
मुरलीगंज थाना कांड संख्या 121/17 धारा 302,201,34 के अभियुक्त राधाकान्त यादव पिता कमलेश्वरी यादव वार्ड नंबर 01 तमोटपरसा निवासी को राहुल के हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।




Recent Comments