मोहनपुरा:पंचायत मुख्यालय पर न्यायआपके द्वार 31पट्टे वितरित
दिलीप मेहता 
मांडलगढ़ 8 मई। न्याय आपके द्धार अभियान में आज मांडलगढ़ पं स. की मोहनपुरा पंचायत मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधान घनश्याम कंवर ने कहा कि इस तरह के अभियान से गरिबो को लाभ मिलेगा और इसके लिये मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जितनी तारीफ की जाये वह कम है । उपखंड अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि ग्रामवासी सरकार की योजनाओ का लाभ लेकर अपनी भागीदारी निभायें । प्रशासन आपके द्धार आकर काम कर रहा है । विकास अधिकारी जगदीश गुर्जर ने अभियान की जानकारी दी । अभियान के तहत आज 31 पट्टे वितरित किये । सरपंच आशा वैष्णव ने सभी का आभार जताया । इस दौरान बडी संख्या में ग्रामवासी व अधिकारी तथा भाजपा नेता शंकरसिंह पुरावत व मुरली मनोहर वैष्णव सहित जनप्रतिनिधी उपस्थित थे ।