​*मधेपुरा:हल्की बारिश से चौसा में लगा पानी का जमाव*
👈कुंज बिहारी शास्त्री “दैनिक खोज खबर” मधेपुरा👉
जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चौसा पश्चिमी के वार्ड नंबर 2 में (एयरटेल टावर रोड )में हल्की बारिश से जलजमाव सा हो गया है।
 जिससे तत्काल यातायात बाधित हुई है ।बताते चलें कि वर्तमान में हल्की बारिश से इस तरह का समस्या देखने को मिल रही है, जबकि मुख्य बारिश जून- जुलाई के माह में प्रारंभ होती है ।उस समय का माजरा कैसा होगा ? क्या देखने की बात होगी !निश्चित तौर पर यहां के निवासियों के लिए एक समस्या बनकर उभरी है.।
इस मौके पर उपेंद्र भगत बताते हैं कि बारिश में इस गली का बाजार की व्यवस्था भी ठप हो जाती है तथा आवागमन में काफी परेशानी होती है । दुकानदार राजू पटवारी कहते हैं कि प्राय: हल्की बारिश होने पर भी पानी का जमाव अधिक हो जाता है  जिससे हम सब को काफी परेशानी होती है। साथ ही साथ बाजार की व्यवस्था भी समस्या बन कर सामने आता है इसका प्रभाव हम लोगों के ऊपर पड़ता है । 
स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि सड़क निर्माण में संवेदक द्वारा बड़े पैमाने पर अनियमितता बरतते हुए योजनाओं की लूट खसोट की है। सड़क निर्माण के पूर्व जल निकासी की व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जब विरोध जताया जाने लगा तो संवेदक अपनी मनमानी करते रहे और विरोध के बावजूद भी सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया। अब हालत यह है कि थोड़ी सी बारिश में भी घुटने भर पानी जमा हो जाता है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण महीनों भर पानी जमा रहता है और सडांध  निकलने लगती है।इससे आम लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
मालूम हो कि इस मोहल्ले में कई महत्वपूर्ण दुकानें एवं निजी विद्यालय है। लोगों को इसी पानी में होकर आना जाना लगा रहता है। आम लोगों ने जल निकासी की व्यवस्था को लेकर कई बार प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा एवं ग्राम पंचायत मुखिया को मौखिक एवं लिखित आवेदन देकर गुहार लगाई बावजूद इसके उनकी गुहार किसी नक्कारखाने में ज्योति बनकर रह गई।