नालंदा:छात्र ने अपने सहपाठी को मारा चाकू

कुमुद रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर’नालंदा👉स्थानीय आदर्श मध्य विद्यालय में पढ़ रहे छात्र ने वर्ग कक्ष में ही अपने सहपाठी को चाकू गोद दिया। प्रधानाध्यापिका अंजू कुमारी ने बताया कि वर्ग आठ के छात्र मनीष कुमार एवं अमन कुमार वर्ग कक्ष में पढ़ रहा था। शिक्षक भी उसी कमरे में उपस्थिति बना रहे थे।इसी बीच दोनों छात्रों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई।उसके बाद अमन ने मनीष को चाकू से हमला कर दिया।जिससे मनीष के जांघ में चाकू चुव गया। और वह जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद मनीष के अभिभावक को बुलाकर घर भेज दिया गया। और चाकू से हमला करने वाले छात्र अमन को पकड़ कर शिक्षक कक्ष में  रखा गया। इसके बाद अभिभावक को सुचना दिया जिस। नहीं आने पर सुरक्षित घर पहुंचाया दिया गया। घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।चाकू खोदने वाले छात्र अमन ने बताया कि बार-बार मनीष से झगड़ा हो रहा था। उसके बाद नौवीं क्लास के एक साथी ने मुझे चाकू दिया है। हलाकि मध्य विद्यालय में छात्रों के उदंडता बराबर सामने आ रहा है।मुख्य दरवाजा के आगे बराबर लफंगों का जमावड़ा लगा रहता है।

प्रधानाध्यापिका अंजू कुमारी ने कहा कि हरनौत थाना को लिखित आवेदन देकर कहा गया है कि विद्यालय संचालन के समय मुख्य दरवाजा के आगे लफंगों का जमावड़ा लगा रहता है। जिसके चलते पठन-पाठन कार्य में शिक्षकों को परेशानी झेलना पड़ता है। बावजूद पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। जिसके चलते लफंगों का दिनोंदिन मनोबल बढ़ता जा रहा है। स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को मनचलों द्वारा परेशान किया जाता है।