सारण :अचानक आग लगने से आधा दर्जन झोपड़ी जल कर राख

⏩आईटीबीपी के जवानों ने संभाली कमान
बनियापुर से राजु सिंह की रिपोर्ट
बनियापुर के पांडेपुर गांव में भीषण अग्नि कांड में रविवार को आधा दर्जन गरीबों की झोपड़ी जल कर राख हो गई। यह आग और घरों को क्षति पहुँचती तब तक आईटीबीपी के जवानों ने मौके पर पहुंच कर आग पर नियंत्रण कर लिया। तब तक आधा दर्जन घरों में रखे गये सभी खाद्यान्न और समान जल कर राख हो गई। जिस घटना के संबंध में बताया जाता है कि पहले विजय महतो के घर में एका-एक आग लगी। अभी गांव के लोग कुछ समझ पाते कि उसी आग की चिंगारी धर्मनाथ महतो, मोहन महतो, गोबर्धन महतो, त्रिगुणा महतो, रकटु महतो के घरों को अपने चपेट में ले लिया। और सभी के घर धुधु कर जलने लगी। गनीमत तो यह हुई कि स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जिला में दी। जहां से तुरंत आईटीबीपी के जवानों ने अग्नि सामक गाड़ी के साथ मौके पर पहुंच गये और कार्रवाई शुरू कर दी। इधर इसकी सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष ज्वाला सिंह भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गये। जिससे तत्काल आग पर नियंत्रण कर लिया गया। तब तक उक्त घर में रखे गये खाद्यान्न रूपया कपड़ा व अन्य सामान पुरी तरह जल कर राख हो गई। घटना के बाद स्थानीय मुखिया मनदेव चौधुर ने पीड़ित लोगों को तत्काल खाद्यान्न व राहत देने का उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। लेकिन समाचार प्रेषण तक अधिकारी राहत की घोषणा नहीं की गई है।




Recent Comments