
आपको इन चार ट्रेनों से करनी है यात्रा तो रहें अलर्ट, 6 घण्टे का है ब्रेक
विनीत कुमार, छपरा
अमृतसर से कटिहार जाने वाली डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस, हावड़ा से काठगोदाम अप बाघ एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी मेल व उदयपुर सिटी से नई जलपाईगुड़ी जाने वाली डाउन एक्सप्रेस 23 अप्रैल को मुजफ्फरपुर जंक्शन से रद्द रहेगी। रामदयालु नगर स्टेशन के पास नया ट्रैक बिछाने के कारण ट्रेनें मुजफ्फरपुर नहीं आएंगी। चारों ट्रेनें मुजफ्फरपुर के बदले हाजीपुर से शाहपुर पटोरी- बछवारा होते हुए बरौनी जाएंगी।
23 अप्रैल सुबह आठ बजकर बीस मिनट से दोपहर दो बजकर बीस मिनट तक छह घंटे के लिए रामदयालुनगर स्टेशन से ट्रेनों का परिचालन ठप रहेगा। वहीं नई दिल्ली जाने वाली अप बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट दरभंगा से तीन घंटे विलंब से चलेगी। नई दिल्ली जाने वाली अप वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस बरौनी से ढाई घंटे व अमृतसर जाने वाली अप शहीद एक्सप्रेस जयनगर से दो घंटे विलंब से चलेगी।
वहीं अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस सोनपुर जंक्शन से दो घंटे विलंब से चलेगी। गोरखपुर से हाटिया जाने वाली डाउन मौर्य एक्सप्रेस तुर्की स्टेशन से आधे घंटे देरी से चलेगी। वहीं बरौनी से गोंदिया जाने वाली अप एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर जंक्शन से दो घंटे दस मिनट की देरी से चलेगी। टाटा नगर से छपरा जाने वाली अप एक्सप्रेस जंक्शन से डेढ़ घंटे विलंब से चलेगी। वहीं सीवान से मुजफ्फरपुर आने वाली डाउन सवारी गाड़ी चार घंटे विलंब से चलेगी।




Recent Comments