*मधेपुरा:विभिन्न मागो को लेकर चक्का जाम कर प्रदर्शन और नारे बाजी की*
रणजीत कुमार सुमन” दैनिक खोज खबर” मुरलीगंज ,मधेपुरा👉मुरलीगंज प्रखण्ड में कल शनिवार को विभिन्न मागो को लेकर मागपा कार्यकर्ता ने ट्रेन चक्का जाम कर घंटो प्रदर्शन किया ओर नारे बाजी की।
प्रदर्शन कता का कहना था कि ,बाढ़ त्रासदी 2008 में मुरलीगंज से बनबनखी पुणिया के बीच रेलमार्ग पटरी ध्वस्त हो गया,गाड़ी का परिचालन कई वर्षो थप रहा । वर्ष 2016 एव 2017 में सहरसा से पुणिया पैसेंजर गाड़ी मुरलीगंज स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस के ठहराव के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन किया गया ।तब जाक मुरलीगंज स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस का ठहराव किया गया। ,बाढ़ त्रासदी के पहले जी एल एक्सप्रेस ,लिंग एक्सप्रेस चल रही थी,सबको बड़ी लाइन बनने के बाद बंद कर दिया गया ।
शुरु में जब गाड़ी परिचालन हुआ तो छ:बजे शाम सहरसा से पैसेंजर गाड़ी 55554 समस्तीपूर से बनबनखी चल रही थी, और बनबनखी से पाच बजे सुबह में गाड़ी नंबर 55553 बनबनखी से समस्तीपूर चल रही थी ।जिसे बंद कर दिया गया ।इस गाड़ी से आदमी सात बजे सुबह राजरानी ट्रेन जनसेवा एक्सप्रेस सहरसा से पकड़कर यात्री पंजाब ,दिल्ली कमाने जाते थे , जिसे बंद कर दिया ।इन दिनो अपने डाउन सवारी गाड़ी को पुण: पूर्व की तरह अपने समयानुसार पर गाड़ी चलाया जाय। क्योंकि जनता को भारी परेशानी होती है ,ताकि जिससे मार्निग कोट ,कचहरी सभी विभागीय आदमी ड्यूटी समय पर जा सके ,1अप्रैल में सभी कायालय का समय शारनी मार्निंग होने जा रहा है।
गाड़ी नंबर 55554 समस्तीपूर से पुणिया जैक्सन तक शाम 6 बजे चलाया जाय ।
55554 पुणिया से सहरसा जैक्सन तक जाने वाली ट्रेन का समय 5 बजे किया जाय।
सहरसा जक्सन से पुणिया जैक्सन के बीच एक स्पेशल डी एम यू ट्रेन चलाया जाय ।
हाट बाजार एक्सप्रेस को भाया मधेपुरा ,मुरलीगंज होकर चलाया जाय ,इन्टर सीटी एक्सप्रेस को मधेपुरा से हटाकर बनबनखी जैक्सन तक चलाया जाए।
मधेपुरा रेल विद्युत इंजन कारखाना को अविलंब चालू किया जाय ,एंव सिल्वर फैक्ट्री को चालू किया जाय । कई और मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे ,धरना प्रदर्शन कर रहे -भाजपा जिलाध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद सिंह, जिला कमिटी सदस्य सी पी एम अखिलेश यादव, राजेश हाशदा , विजेन्द्र दास , कैलास त्रृषिदेव , सत्यनारायण दास , रमेश यादव , सुभाषचंद्र यादव , रुपलाल यादव , राजो दास , जीतन राम ,अकाली देवी , बुधनी देवी , सुदामा देवी , सुनैर देवी , हवा देवी , एंव हजारो की संख्या में धरना-प्रदर्शन में भाग लिये ।





Recent Comments