वैशाली :वार्षिक महोत्सव पर स्कूली छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति

#प्रेम कुमार
वैशाली :
जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बिदुपुर डीह में राजो- बिन्दा सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रथम वार्षिक महोत्सव पर स्कूली छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की । महोत्सव का उदघाटन करते सिविल सर्जन डा इंद्रदेव रंजन ने कहा कि शिक्षा के बगैर किसी देश या समाज का विकास सम्भव नही है।ट्रस्ट पिछड़े और वंचित समाज के बीच शिक्षा का अलख जगाकर एक महान कार्य किया है।यह एक सराहनीय कदम है ।
ट्रस्ट के संस्थापक नागेन्द्रप्रसाद सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। ट्रस्ट के सचिव रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कपिलदेव सिंह ने ट्रस्ट के माध्यम से एकसाल में किये गए समाज सेवा के कार्यो के बारे में बताया ।उन्होंने कहा कि ट्रस्ट गरीब छात्रों को ट्रस्ट के माध्यम से निः शुल्क शिक्षा दे रही है साथ ही निः शुल्क ऐम्बुलेंश की व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय युवा विकास परिषद के अध्यक्ष किशलय किशोर ने 50 गरीब छात्रों को स्कूल बैग देने की घोषणा किया।
कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के अध्यक्ष डा लव किशोर सिंह ने किया। नेपाल के प्रसिद्ध चिकित्सक डा नीलम सिंह ,डा ठाकुर मुकेश सिंह चौहान,डा अर्जुन सिंह,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री पंकज कुमार,सचिव आलोक रंजन, पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आमोद कुमार निराला ,डा अंशु चौहान,प्रो इंदु कौशल,रेणु शर्मा, केके इंजीनियरिंग कालेज धनबाद के डायरेक्टर ओमप्रकाश लाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।




Recent Comments