सारण पत्रकार संघ ने रौटरी सारण को 16 रनों से हराया
——-
न्यूज़ इनपुट —संतोष कु बंटी
छपरा:
खेल के प्रति लगाव को बढ़ाते हुए सारण जिला पत्रकार संघ और रौटरी सारण के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया.
रविवार को आयोजित इस मैच को लेकर दोनों ही टीम के खिलाड़ी उत्साहित थे.
फैंसी क्रिकेट मैच में बतौर कप्तान सारण जिला पत्रकार संघ की ओर से ज़ाकिर अली ने टॉस जीतते हुए पहले बल्ले बाजी करने का फैसला लिया.
सारण जिला पत्रकार संघ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रौटरी सारण को निर्धारित 20 ओवर में 18 ओवर खेलकर 117 रनों का लक्ष्य रौटरी सारण को दिया.
118 रनों के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी रौटरी सारण की टीम ने शुरूआती क्षणों में अच्छे खेल का प्रदर्शन किया.
लक्ष्य के रनों को देखते हुए सभी खिलाड़ियों ने कुछ न कुछ रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत के करीब पंहुचा दिया.
लेकिन आखिरी के दो ओवरों में पत्रकार टीम ने बेहतर गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 19 वे ओवर में 101 रन पर रौटरी सारण की पूरी टीम को ऑल आउट कर दिया.
जिससे पत्रकार संघ ने यह मैच 16 रनों से जीत लिया.
*पत्रकार संघ का स्कोर बोर्ड*
मनीष श्रीवास्तव 03 रन
राजीव रंजन 0 रन
संतोष कुमार बंटी 01 रन
उमेश कुमार 21 रन
पंकज जयसवाल 07 रन
ज़ाकिर अली 10 रन
मुकेश कुमार सोनू 20 रन
किशोर कुमार 21 रन
अजय कुमार सिंह 14 रन
अमन कुमार 08 रन (नाबाद)
संजय भरद्वाज 01 रन
एक्स्ट्रा 11
कुल 117
*रौटरी सारण का स्कोर बोर्ड*
अजय कुमार 31 रन
शिव कुमार 00 रन
राकेश कुमार 03 रन
अजय कुमार 13 रन
राजेश फैशन 17 रन
मनोज कुमार 05 रन
निशांत कुमार 10 रन
रमेश कुमार 05 रन
चन्दन कुमार 00 रन
सुनील कुमार 01 रन
राजू कुमार 01 रन
एक्स्ट्रा 15 रन
कुल 101 रन
इस मौके पर संघ के डॉ विद्याभूषण श्रीवास्तव, श्याम बिहारी अग्रवाल, कमलाकर उपाध्याय, शक़ील हैदर, मनोरंजन पाठक, विकास कुमार, गणपत आर्यन सहित दर्जनों उपस्थित थे.





Recent Comments