मझौलिया-पश्चिम चम्पारण:–ग्यारह माह से राशन नही नही मिलने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
दैनिक खोज खबर संवादाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:- मझौलिया थाना क्षेत्र के रमपुरवा महनवा पंचायत के जनवितरण दुकानदार सुभाष पाण्डेय द्वारा ग्यारह माह से राशन नही बाटने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया|ग्रामीण राजा यादव ने बताया की डीलर द्वारा ग्यारह माह से राशन नही देने को लेकर जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया गया पर एम.ओ.राजन पाण्डेय मामले कि जांच कर रफा-दफा कर दिया जबकि राशन नही मिल रहा है|जबकि राशन कार्ड उपलब्ध है|बुधवार के दिन जब राशन के लिये उपभोक्ता डीलर के यहा पहुचे तब डीलर द्वारा राशन नही दिया गया जिसपर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया|प्रदर्शनकारियों में लक्षमिना देवी,मु.सुरसती,मिरा देवी,अनिल सहनी,आशा देवी,मु.लालमुनी देवी,इंदु देवी,आदि थे|




Recent Comments