किसानो के लिये निर्मित छायागृहो से अतिक्रमण हटाये – तेली 
आज़ाद नेब
भीलवाडा 14 जून। किसानो के लिये निर्मित छायागृहों पर मण्डी व्यापारियो द्वारा अतिक्रमण कर कब्जा कर लेने से किसानो को हो रहे भारी नुकसान को लेकर भाजपा नेता एडवोकेट लादू लाल तेली ने गहरी चिन्ता प्रकट करते हुये जिला कलेक्टर से मुलाकात कर अतिक्रमण हटाने की मांग की। 
          भाजपा नेता लादू लाल तेली, जिला परिषद सदस्य प्रकाश सांगावत, युवा नेता रामेश्वर मुन्दडा ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री को भेजे पत्र व जिला कलेक्टर को दिये पत्र में बताया कि सरकार द्वारा भीलवाडा कृषि उपज मण्डी में आम गरीब किसानो की पैदावार को सुरक्षित रखने के लिये छाया गृहों का निर्माण कर रखा हैं। लेकिन मण्डी व्यापारियो द्वारा किसानो से खरीदी हुई पैदावार को छाया गृहो में रख रखा हैं। जिस कारण से किसान  अपनी पैदावार खुले आसमान के नीचे सडक पर रखने को मजबूर हो रहे हैं। इस कारण पिछले दिनो हुई बारिस में किसानो की हजारो टन अनाज मण्डी अधिकारियो की लापरवाही व्यापारियो से मिलाभगती के चलते खराब हो गई। जिससे किसानो को लाखो रूपये का नुकसान हुआ हैं। जिसकी खबरे स्थानीय समाचार पत्रो में किसानो के लिये निर्मित छायागृहो का उपयोग व्यापारियो द्वारा करने से किसानो की पैदावार खराब होने की खबरे व छाया चित्र प्रकाशित हुये हैं। साथ ही भाजपा नेता श्री तेली ने भी पुर्व में भी मण्डी अधिकारियो तथा जिला कलेक्टर को लिखित में व्यापारियो से छायागृह खाली करा किसानो को दिये जाने बाबत पत्र लिखा था जिस पर कृषि मण्डी सचिव ने सैकडो व्यापारियो को नोटिस जारी कर छाया गृह खाली करने के लिये आदेश दिये थे। लेकिन आज तक मण्डी व्यापारियो ने छाया गृहों को खाली नही किया गया हैं। जबकि कृषि मण्डी में व्यापारियो ने पैदावार खरीद करने के लिये गोदाम आवटित करा रखे हैं। 
               भाजपा नेताओ ने जिला कलेक्टर से शीघ्र व्यापारियो द्वारा किसानो के लिये निर्मित छायागृहो को खाली करा किसानो का अनाज बर्बाद होने बचाने की मांग की।