​कटिहार:ट्रक के कुचलने से महिला की गई जान
दैनिक खोज खबर के लिए फलका कटिहार से *रुपेश कुमार*
फलका थाना क्षेत्र के पोठिया ओ पी के भंगहा गांव में कुर्सेला से फारविसगंज जाने वाली स्टेट हाईवे पर कुर्सेला की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। जिससे उक्त महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
 मिली जानकारी के अनुसार नन्हकी देवी (40 वर्ष) पति राजेंद्र पोद्दार बैंक में पैसा जमा कर अपने घर जा रही थी। सड़क पार करने के दौरान कुर्सेला की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने कुचल दिया, जिससे नन्हकी देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
 आक्रोशित लोगों ने एस एच77 को दो घण्टे तक सड़क जाम कर दिया। ट्रक को ग्रामीणों के सहयोग से पकरा गया एवं ड्राइवर भागने में सफल रहा। आक्रोशित लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया एवं बताया कि जगह-जगह पुलिस अपना ड्राम लगाए। जिससे हो रहे हादसे पर रोक लग सके। सूचना मिलने पर पोठिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पोठिया पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया।