
सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
जलालपुर संवाददाता
प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्पदंश से महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने बीती रात जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में तोड़ फोर की और वहाँ कार्यरत कर्मियों व चिकित्सक के साथ लाठी डंडे से पीट कर घायल कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आयी एक महिलाकर्मी को भी आक्रोशितों ने लाठी डंडे से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल महिला सफाईकर्मी आशा देवी बतायी गयी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने मामले आक्रोशित परिजनों को शांत कराया।
क्या था मामला
—
जानकारी के मुताबिक जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी राजेश महतो की पत्नी देवान्ति देवी को सर्पदंश के बाद परिजनों द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया मगर अस्पताल परिसर मे सांप काटने के बाद दी जाने वाली सुई उपलब्ध नही होने के कारण डियूटी पर मौजूद चिकित्सक मरीज की स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान महिला की मौत हो गयी। उधर मरीज के परिजनों का कहना था की प्रभारी चिकित्सा पदधिकारी एसबी राय से मोबाइल पर सम्पर्क करने पर सुई उपलब्ध होने की बात बताई गई थी मगर बात झुठी निकली। इतना ही नही परिजनों का कहना था की अगर सुई मिल जाती तो मरीज को बचाया जा सकता था।




Recent Comments