बेतिया:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेतिया द्वारा भारत सरकार केंद्रीय राज्य मंत्री श्री मनोज सिन्हा से मिलकर स्थानीय ट्रेनों की समस्याओं को अवगत करा कर मांग पत्र दिया गया

✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉 आज दिनांक 13-05-2017 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेतिया द्वारा छावनी आर०ओ०बी के उद्घाटन में आए भारत सरकार केंद्रीय राज्य मंत्री श्री मनोज सिन्हा जी से मिलकर स्थानीय ट्रेनों की समस्याओं को अवगत करा कर मांग पत्र दिया गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी को बताया कि यहां से पटना जाने के लिए 2:00 बजे दिन के बाद रात्रि 9:00 बजे तक कोई ट्रेन नहीं है जिससे यात्रियों को आने जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है ।

उनसे कहा कि बेतिया नरकटियागंज रेलवे स्टेशन माल ढुलाई की वजह से सभी ट्रेनों के समय में बाधा पहुंचा रही है जिस पर अविलंब रोक लगाया जाए ताकि यात्रियों को ट्रेन ससमय मिल सके विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नरकटियागंज से पटना तक एक एक्सप्रेस की मांग के साथ साथ चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने के लिए आग्रह किया जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके । अभाविप ने गोरखपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जाने। वाली पैसेंजर ट्रेन पूर्वोत्तर जाए उक्त ट्रेनें नरकटियागंज तक आती है एक ट्रेन बेतिया आती है का मांग किया।इन सभी मांगों को गंभीरता से विचार करते हुए पूरा करने का आस्वासन दिया मौके पर राहुल पांडेय,सुजीत कुमार,नितेश पटेल,अभिषेक कुमार,रवि पटेल,विकाश श्रीवास्तव,राजन कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे॥




Recent Comments