सारण :जाति अवासीय व आय प्रमाण पत्र वितरण में हो रही बिलंब को ले आवेदकों ने किया हंगामा 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
पिछले बीस दिनों में तीसरी बार जाति,आय व आवासीय प्रमाण पत्र वितरण में धांधली बरते जाने को लेकर    आवेदकों का हंगामा दिखा .  शनिवार  को प्रमाण पत्र निर्गत कार्यालय खुलते ही आवेदकों की भीड़ जूट गई उक्त प्रमाण पत्र निर्गत होने में बिलंब को ले आवेदकों ने हंगामा करने लगे. जिसे देख आवेदकों व अंचल कर्मी के बीच तु-तु  मैं- मैं होने लगी. देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया. जिसे देख सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने बाहर निकल आवेदकों के बीच लाठी बल का प्रयोग किया.  वहीं अंचलकर्मियों प्रमाण पत्र निर्गत कार्यालय घंटों बंद कर दिया आवदेनकर्ता .राजन कुमार, राजकुमार साह, अभिजीत सिंह, समसुदीन अंसारी, महम्मद अख्तर, नीतेश कुमार, अमरजीत कुमार, प्रीति कुमारी, रितु कुमारी सहित दो दर्जन से अधिक का शिकायत यह है कि जाति अवासीय व आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दो माह पहले से आवेदन जमा किया है. जिसे पाने के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर प्रति दिन लगाना पड़ता है. बावजूद इसके प्रमाण पत्र निर्गत होने में बिलंब हो रहा है. इधर अमनौर सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्यालय खुलवाया और प्रमाणपत्र वितरण कार्य शुरू कराया. सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदक लाइन में लगने के वजाय पहले लेने के लिए हंगामा शुरू कर देते हैं. जिस कारण प्रमाण पत्र निर्गत होने में बिलंब हो रही है.